Loading...
- Advertisement -
HomePunjabLudhianaPunjab News: इंसानियत शर्मसार बेटे ने किया बाप का कत्ल, देखें वीडियो

Punjab News: इंसानियत शर्मसार बेटे ने किया बाप का कत्ल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ढाई साल पहले आरोपी ने किया था दादी का कत्ल

लुधियानाः समराला के गांव गहलेवाल में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां देर रात जवान बेटे ने पिता का कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बेटे ने लड़के के बाले से पिता पर हमला कर उसकी हत्या की, जिसके बाद वह दूसरे कमरे में जाकर बैठ गया। घटना को लेकर आसपास के लोगों ने घर जाकर देखा कि बेटे ने पिता की हत्या कर दी। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय प्रभजोत सिंह के रूप में हुई है। वहीं मृतक की पहचान 55 वर्षीय जसविंदर सिंह के रूप में हुई है।


गांववासियों ने घटना की सूचना थाना समराला पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके मृतक के शव को समराला सिविल अस्पताल में रखवाया। गांव के रहने वाले जसप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी प्रभजोत सिंह घर की छत पर तेजधार हथियार और लकड़ी का बाला लेकर खड़ा था। इससे लोगों को शक हुआ कि वह कुछ कर ना दें। आरोपी ने ढाई साल पहले अपनी दादी का कत्ल किया था।

जसप्रीत सिंह ने बताया कि जब गांव वाले इकट्ठे होकर आरोपी के घर गए तो आरोपी अपने कमरे में बैठा था। जबकि दूसरे कमरे में उसके पिता जसविंदर सिंह का शव लहूलुहान पड़ा हुआ था। खून से भरी लकड़ा का बाला भी वहां पर पड़ा हुआ था। जिसके बाद लोगों ने मिलकर आरोपी प्रभजोत सिंह को उसके कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी और आरोपी को समराला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page