लुधियानाः पुलिस ने स्नैचिंग के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वहीं इस मामले में युवक का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह मैगजीन से गोलियां निकालता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं पुलिस ने वीडियो एवीडैंस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस वीडियो में दो अन्य युवकों का भी नाम लिया जा रहा है जिनको काबू करने के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के ह-त्थे चढ़ा स्नैचर मैग-जीन से गो*लियां निकालने का वीडियो आया सामने#virel #video #news #update #newsupdate Arjun Tendulkar#EmraanHashmi #CongressInsultedBabasaheb #SandeepReddyVanga pic.twitter.com/PDqChADvDS
— Encounter India (@Encounter_India) January 2, 2026
जानकारी मुताबिक, थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को सूत्रों से गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर पुलिस ने देर रात जाल बिछाकर इस स्नैचर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पुलिस को एक वीडियो मिली जिसमें आरोपी मैगजीन से गोलियां निकालता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में उसके पास एक पिस्तौल और कड़ा भी दिख रहा है। वीडियो में दिख रहे अन्य युवकों को जग्गी और जोरा नाम से बुलाया जा रहा है। इसी के साथ एक अन्य युवक द्वारा कहते सुना जा सकता है, “5 गोलियां हैं, अब किसके नाम की हैं, यह भगवान जाने।” वीडियो में दिख रहे उसके बाकी साथियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि इस बदमाश का नाम मट्ठी है। उस पर पहले भी स्नैचिंग के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को संदेह है कि बदमाश के पास 2 से 3 पिस्तौल और जिंदा कारतूस हैं। इसलिए पुलिस आज उससे पूछताछ करेगी। सूत्रों के अनुसार, पुलिस दरेसी इलाके में रहने वाले एक गैंगस्टर के साथ भी मट्ठी के गहरे संबंधों की जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही उस गैंगस्टर से भी पूछताछ करेगी। वह गैंगस्टर फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर है। पूछताछ के लिए मट्ठी को सीआईए टीम के पास भी भेजा जा सकता है।