अमृतसरः पंजाब में नशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत आज आरोपी को नशे की खेप सहित गिरफ्तार किया गया है। देहात पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक किलो हेरोइन बरामद की है। दरअसल, डीएसपी लखविंदर सिंह की अगुवाई में अटारी से थाना घरिंडा की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान शगनदीप सिंह उर्फ शगन पुत्र हरपाल सिंह निवासी नौशहिरा अमानत खान को 1 किलो हेरोइन और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उक्त व्यक्ति के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक को अच्छी तरह से जांचा जा रहा है और अगर किसी और की भी संलिप्तता सामने आएगी, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।