Punjab Govt AD
HomePunjabFaridkotPunjab News: भाई के सामने जिंदा जली बहन, युवक भी गंभीर जख्मी,...

Punjab News: भाई के सामने जिंदा जली बहन, युवक भी गंभीर जख्मी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः जिले के गांव नूरपुर के पास गेहूं के खेतों के आग लगने के बाद दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल खेतों में लगी आग की चपेट में मोटरसाइकिल पर सवार 2 भाई-बहन आ गए जिसमें बहन की मौके पर ही मौत हो गई और भाई गंभीर रूप से झुलस गया जिसे फरीदकोट मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। दोनों भाई-बहन ग्रीन एवेन्यू, फरीदकोट के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जानकारी मुताबिक, फरीदकोट के ग्रीन एवेन्यू निवासी भाई-बहन मोटरसाइकिल पर सवार होकर फिरोजपुर से फरीदकोट जा रहे थे। रास्ते में गांव नूरपुर के पास खेतों में भीषण आग लगी हुई थी। इस दौरान धुआं इतना घना था कि मोटरसाइकिल सवार कुछ भी नहीं देख सका और अपना संतुलन खो बैठने के चलते आग में गिर गया। आग में गिरने से युवक ने किसी तरह खुद को बाहर निकाल लिया, लेकिन उसकी बहन से निकला नहीं गया जिससे भाई की आखों के सामने बहन की जिंदा जलकर मौत हो गई।

लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल व जली हालत में युवक को फरीदकोट मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। डीएसपी ग्रामीण करण शर्मा ने बताया कि घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवती का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -