जालंधर, ENS: पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान एक बार फिर से एक्टिव हो गए है। लेकिन वह राजनीति में एक्टिव नहीं हुए है, बल्कि सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए है। दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू अपनी बेटी के साथ मनाली व पीरपंजाल माउंटेन एरिया में घूम रहे हैं। जहां उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया के जरिए सामने आई है, जिसमें वह बादल परिवार पर एक बार फिर से तंज कसते हुए दिखाई दिए। सिद्धू ने पीर पंजाब माउंटेन एरिया में घूम रहे है और वहां पर उन्होंने पंजाब के बादल परिवार की जमीन ढूंढ ली।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धू वीडियो में एक स्थानीय लड़की से बातचीत करते है और उनसे पूछ रहे है कि हिमाचल में कोई बाहरी व्यक्ति जमीन नहीं खरीद सकता। ऐसे में इस जमीन पर जो काम चल रहा है, इसे किसने खरीदा है। जिसके बाद लड़की बताती है कि बादल सिंह ने जमीन खरीदी है। वहीं सिद्धू हैरान रह जाते है और कहते है कि बादल सिंह कौन पंजाब वाले और लड़की हां में जवाब देती है। सिद्धू ने इस वीडियो के जरिए बादल परिवार को घेरा है और कहा है कि पंजाब के बादल सिंह हिमाचल भी पहुंच गए।
सिद्धू ने एक पंजाबी कहावत चुप्पो गन्ने, घड़े ते कौला के जरिए भी बादलों पर व्यंग्य किया। सिद्धू का कहना है कि बादलों ने यहां भी अपना काम फिट कर दिया। दरअसल, वीडियो में सिद्धू लड़की से पूछते है कि बेटा ये जो घर हैं जो घोड़े हैं ये जमीन है। यहां पर भी खरीददारी होती है और लड़की हां में जवाब देती है। इसी के साथ लड़की कहती है कि ये रास्ता बहुत पुराना था। अंग्रेजों के जमाने का। ये बंद हो गया था। ब्रिज टूट गया था और 30-40 साल से बंद ही था।
बादल सिंह ने जब ये जमीन ली तो उन्होंने रास्ता भी बना दिया, ब्रिज भी लगा दिया और अब रोड भी बना रहे हैं। लड़की बताती है कि इस जमीन को बादल सिंह ने खरीदा है। फिर सिद्धू लड़की से पूछते है कि वह मुझे बताए कि बादल सिंह यहां चलकर पहुंचे कैसे, मैं तो इस बात से हैरान हूं। जिसके बाद लड़की कहती है कि उनके साथ 5-6 लोग थे जो उनको लेकर आए थे। सिद्धू कहते है कि कुर्सी भी होगी साथ में। बादल सिंह जी यहां पहुंच गए। गुरु, कमाल हो गई। ले भई चुप्पो गन्ने, घड़े ते कौला, बादल सिंह इन हिमाचल प्रदेश, चलो बेटा।