अमृतसरः पंजाब में 2027 के चुनावों को लेकर सियासत गरमाई हुई है। हाल ही में नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिसके बाद अब पूर्व क्रिकेटर व पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू शायराना अंदाज पर निशाने साधने में जुट गए। इस बार फिर से वह बिना किसी का नाम लिए ‘शायराना स्ट्राइक’ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सिद्धू एक बार फिर से चुनावों से पहले सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए है और उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए कहा कि वो एक समुंदर खंगालने में लगे हुए है, हमारी कमियां निकालने में लगे हुए है…. जिनकी अपनी लंगोटियां तक फटी हुई हैं, वो हमारी पगड़ी उछालने में लगे हुए हैं, ओ जाओ यार….।
View this post on Instagram
सिद्धू की इस शायरी के गहरे राजनीतिक और व्यक्तिगत मायने हैं। उन्होंने अपनी शायरी के जरिए उन लोगों पर निशाना साधा है जो बीते समय या वर्तमान में उनके कामों या उनमें कमियां तलाश रहे हैं। लंगोट्टियां फटे होना एक ठेठ मुहावरा है जिसका मतबल है कि सामने वाले की अपनी हालत खराब है, उसका खुद का दामन साफ नहीं है। लेकिन बावजूद इसके वह दूसरों की छवि को ठेस पहुंचाकर नैतिकता का पाठ सिखा रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि कैप्टन सरकार के दौरान के चुनावों की तरह एक बार से एक्टिव हुए थे और कैप्टन पर जमकर निशाने साधे थे। जिसके बाद चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था।
बता दें कि सिद्धू का यह बयान ऐसे समय में आया है जब वे अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं और विपक्षी दलों के निशाने पर रहे हैं। कुछ दिन पहले सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस ने पार्टी से निकाल दिया है। इस फैसले की पुष्टि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमृतसर में मीडिया से बातचीत के दौरान की थी। वहीं, विवादों के कारण सिद्धू पहले ही कांग्रेस छोड़ चुके हैं।