Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: NRI के घर के बाहर देर रात चली गोलियां, देखें...

Jalandhar News: NRI के घर के बाहर देर रात चली गोलियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिल्लौर: गांव थला में बीती रात एक एनआरआई के घर के बाहर अज्ञात युवकों ने गोलियां चला कर दहशत फैला दी। घटना 16 सितंबर की रात लगभग 12:30 बजे की बताई जा रही है। एसएचओ फिल्लौर भूषण कुमार ने बताया कि तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव थला पहुंचे और एक एनआरआई महिला के बंद पड़े घर के बाहर दरवाजे पर फायरिंग कर दी।

इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को बयान देते हुए बख्शीश सिंह निवासी फोलड़ीवाल ने बताया कि उसकी बहन पिछले 27-28 साल से विदेश में रहती है और गांव थला स्थित घर लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है। उसी घर को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना फिल्लौर में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -