HomePunjabBathindaPunjab News: इस इलाके में चली गोली, कांग्रेस नेता के बेटे की...

Punjab News: इस इलाके में चली गोली, कांग्रेस नेता के बेटे की मौत, बिल्डर पर लगे आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

करोड़ों रुपए बिल्डर से लेने को लेकर सांसद चन्नी से मृतक करवा चुका था फोन

बठिंडाः जिले की मौड़ मंडी से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले कांग्रेसी नेता सुखराज नत्त के बेटे ने खुद को गोली मारकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान दविंदर नत्त के रूप में हुई है। दविंदर नत्त एडवोकेट था। मृतक ने बिल्डर पर धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए आत्महत्या की है। आत्महत्या करने से पहले मृतक ने वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वह मोहाली के एक बिल्डर पर अपने साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगा रहा हैं। वीडियो में बिल्डर और उसके दोनों बेटों पर कार्रवाई की मांग की है।

दविंदर ने चंडीगढ़ के बिल्डर बिंदरपाल मित्तल, प्रतीक मित्तल, भरत मित्तल से परेशान होकर यह कदम उठाया है। वीडियो में उसने कहा है कि वह अपने साथ हुई धोखाधड़ी को लेकर कई नेताओं से भी मिला, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते अब वह परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हैं। दविंदर नत्त ने वीडियो में बताया कि चंडीगढ़ के बिल्डर बिंदरपाल मित्तल, प्रतीक मित्तल, भरत मित्तल के पास उसने 4 करोड़ से ज्यादा पैसा निवेश किया था। साथ ही उसने अपने दोस्तों का भी करोड़ों रुपये उक्त बिल्डर के पास निवेश करवाए थे।

अब ये बिल्डर उसका और उसके दोस्तों का पैसा वापस नहीं कर रहे। बिल्डर से पैसा वापस लेने के लिए उसने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी से बिल्डर को फोन करवाया, लेकिन उसने पैसा वापस नहीं किया। वह बिल्डर और उसके दोनों बेटों से परेशान होकर खुदकुशी कर रहा है। वीडियो में नत्त ने कहा कि उसके परिवार को इंसाफ दिया जाए और शव का पोस्टमार्टम ना करवाया जाए। बता दें, विधानसभा के चुनाव लड़ने वाले उनके पिता सुखराज नत्त का भी काफी साल पहले निधन हो चुका है। फिलहाल, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -