लुधियानाः जिले में व्यक्ति के कत्ल का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ढंडारी कलां की दुर्गापुरा कॉलोनी में एक दुकानदार की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि देर रात व्यक्ति दुकान में आराम करने के लिए आया था। आज सुबह जब बेटा दुकान पर आया तो देखा पिता का किसी ने कत्ल कर दिया। बेटे ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान रामगनी तिवारी के रूप में हुई है। पंकज तिवारी ने कहा कि पिता की कुछ समय पहले 5 से 6 व्यक्तियों के साथ झगड़ा हुआ था। जिसमें थाने में पर्चा भी दर्ज करवाया गया था। बेटे ने पवन जायसवाल, पियूष जायसवाल, उसका भाई और कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ पिता का झगड़ा हुआ था। पकंज के अनुसार सुबह 11 बजे पता चला कि पिता का कत्ल हो गया। वह रोजाना दुकान पर आकर सोते है और आज वह पानी दुकान पर ले जाना भूल गए।
जिसके बाद उसकी पत्नी ने पिता को फोन किया लेकिन उन्होंने नहीं उठाया। जिसके बाद पत्नी ने मुझे दुकान पर जाकर देखने को कहा। बेटे ने कहा कि दुकान पर आकर देखा तो पता लगा कि पिता का कत्ल हो गया। पिता का मुंह बंधा हुआ था और तेजधार हथियारों से हमला किया गया। घटना स्थल पर ईंट, बेसबाल सहित अन्य सामान मिले। इस घटना को लेकर परिजनों द्वारा भारी रोष पाया जा रहा है।
वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि तिवारी का कत्ल होने की सूचना मिली है। पता चला कि आज सुबह उन्हें फोन आया कि अनुज के पिता की मौत हो गई। जिसके बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। उन्होंने कहा कि तिवारी की बेरहमी से कत्ल किया गया। तिवारी के हाथ, मुंह बंधे हुए थे। दुकान से कोई चोरी नहीं हुई। उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाई है।