Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: दिल दहलाने वाली घटना, साथियों को नया फोन ना दिखाने...

Punjab News: दिल दहलाने वाली घटना, साथियों को नया फोन ना दिखाने पर कर दिया कत्ल, गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां नया फोन दोस्तों का ना दिखाना युवक को महंगा पड़ गया। इस मामले में 5 आरोपियों ने युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अनिकेत के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने नाबालिग अनिकेत की हत्या के आरोप में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी का नाम करण खोसला है, जबकि अन्य दो आरोपी नाबालिग हैं। वहीं 2 अन्य फरार आरोपी भी नाबालिग हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमरी की जा रही है।

आरोपियों ने जब कत्ल की वजह बताई तो पुलिस भी हैरान हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अनिकेत ने सवा लाख रुपये का नया फोन खरीदा था। उन्होंने अनिकेत से फोन दिखाने के लिए कहा। उसके इनकार करने पर पांचों ने मिलकर उसे खूब पीटा और फिर दातर से उसका गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद सभी फरार हो गए। सब इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता हीरा लाल की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। नाबालिगों को जुवेनाइल होम भेजा जाएगा। पुलिस ने वारदात में प्रयोग किया गया दातर भी बरामद कर लिया है।

जांच अधिकारी ने बताया कि 30 नवंबर को अनिकत लाहौरी गेट में बुआ से मिलने गया था। बाकी लड़के भी वहीं आसपास रहते थे। करण ने सभी के साथ बीयर पीने का प्रोग्राम बनाया। सभी झब्बाल रोड स्थित दशमेश एवेन्यू के एक घर में चले गए। वहां सभी ने बीयर पी। उसके बाद उन्होंने अनिकेत का फोन देखा और उससे फोटो खींची। इसके बाद उन्होंने अनिकेत से दोबारा फोन देने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। इस बात से पांचों लड़के चिढ़ गए और नशे की हालत में अनिकेत को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद दातर लाए और उसका गला काटकर हत्या कर दी। जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही बाकी के दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -