Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: जहरीली शराब मामले में SHO और DSP सस्पेंड, FIR दर्ज

Punjab News: जहरीली शराब मामले में SHO और DSP सस्पेंड, FIR दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पंजाब के मजीठा में जहरीली शराब पीने की वजह से अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस मामले में पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने एक्शन लेते हुए मजीठा थाने के SHO और DSP निलंबित कर दिया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शराब रैकेट के सरगना और कई स्थानीय वितरकों सहित 9 लोगों को अवैध शराब के कारोबार के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन खरीदे जाने के बाद मेथनॉल का इस्तेमाल नकली शराब बनाने के लिए किया जाता था, पूरी कार्यप्रणाली का पता लगाने और इसमें शामिल सभी लोगों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए जांच चल रही है। DGP ने इस मामले में एक्स पर अपडेट दिया है। उसमें लिखा गया कि ‘बीएनएस और आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है।

DSP सबडिवीजन मजीठा और SHO पुलिस स्टेशन मजीठा को इस लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है।’ उन्होंने बताया कि ‘दोषियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।’ आगे लिखा गया कि ‘पंजाब पुलिस अवैध शराब के नेटवर्क को खत्म करने करने के लिए काम कर रही है। हम सभी दुख में एकजुट हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि न्याय मिले और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जाए।’

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -