अमृतसरः श्री दरबार साहिब में अपनी धार्मिक सजा पूरी कर रहे शिरोमणि अकाली दल के पूर्व प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर कुछ दिन पहले हमला किया गया था। उस मामले को लेकर शिरोमणि कमेटी के मेंबर की एक टीम श्री दरबार साहिब पहुंची है और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिबान ज्ञानी रघबीर सिंह के साथ मुलाकात की।
वहीं बता दें कि जब से सुखबीर सिंह बादल पर गोली चली है तब से पंजाब में सियासत गरमा गई है। इस संबंधी टीम की ओर से जत्थेदार रघबीर सिंह को नारायण सिंह के खिलाफ एक पत्र भी सौंपा गया है। मेंबरों ने कहा कि नरायण सिंह चौड़ा की ओर से किया गया हमला 1984 की याद दिलाता है। वहीं उन्होंने नाराण सिंह चौड़ा की उतारी गई पगड़ी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जिस किसी ने भी उनकी पगड़ी उतारी है उशके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।