Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab news: शिरोमणि कमेटी के सदस्यों ने श्री अकाल तख्त साहिब के...

Punjab news: शिरोमणि कमेटी के सदस्यों ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से की मुलाकात, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

7 सदस्यीय कमेटी की ओर से कोई गतिविधि नजर नहीं आ रही : भाई मंजीत सिंह

अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा 9 दिसंबर को लिए गए फैसले को लागू करवाने के लिए शिरोमणि कमेटी के आंतरिक कमेटी मैंबर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार रघबीर सिंह के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने वहां श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात भी की।

इस संबंध में शिरोमणि कमेटी के सदस्य भाई मंजीत सिंह ने कहा कि 9 दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब ने जो फैसले लिए थे, उनकी पालन नहीं हो रही है। शिरोमणि अकाली दल को पुनर्जीवित करने के लिए जो 7 सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी, वह अपना कार्य सही से नहीं कर रही है। कमेटी का उद्देश्य था कि नए सदस्यों की भर्ती की जाए। वहीं दूसरी और जो कमेटी से नाराज हैं उनसे बातचीत करके दोबारा ज्वॉइन करवाया जाए, लेकिन ऐसी कोई गतिविधि देखने को नहीं मिल रही है। इसी को लेकर कमेटी ने जत्थेदार से मुलाकात की और आदेशों को पूरा करने की बात कही।

इसके अलावा वर्किंग कमेटी को मुश्किल हालात दूर करने के लिए अकाली दल का इस्तीफा स्वीकार करने के लिए कहा जा रहा है क्योंकि सुखबीर बादल को गुमराह करने वाली सलाह देने वाले उन्हें ऐसा करने से रोक सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ अकाली नेताओं को ज्ञानी हरप्रीत सिंह पर लगाए गए बेबुनियाद आरोप का खंडन करना चाहिए, क्योंकि यह किसी पुराने मामले को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -