अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बजट इजलास की शुरुआत अरदास से की गई।इस अवसर पर कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और सभी सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने गुरु साहिब का आशीर्वाद लेकर बैठक के सफल संचालन और पंथ की चढ़दी कला के लिए प्रार्थना की। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1487.41 करोड़ का बजट जयकारों की गूंज के बीच पारित किया है। यह बजट महासचिव शेर सिंह मंडवाला ने प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में 100.94 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई।
बजट पिछले वर्ष की तुलना में 7.28% की वृद्धि के साथ पारित हुआ। इस बजट में धर्म प्रचार, शिक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर खास फोकस किया गया। इस वर्ष प्रस्तावित बजट में धर्म प्रचार, शिक्षा और सेवा कार्यों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। साथ ही गुरुद्वारों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार को भी प्राथमिकता में रखा गया है।
खासतौर पर सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब समेत अन्य प्रमुख गुरुद्वारों के आसपास सरायों के निर्माण और विस्तार की योजना बनाई गई है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर आवास सुविधा मिल सके। कमेटी का मानना है कि यह बजट धर्म और सेवा की परंपरा को और मजबूत करेगा। शिक्षा के क्षेत्र में नए सुधार और संस्थानों के विकास के लिए भी विशेष योजनाएं तैयार की जा रही हैं। इसके साथ ही विभिन्न गुरुद्वारों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं को अधिक सुविधा देने के लिए कई प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। कमेटी का उद्देश्य है कि धार्मिक आस्था के केंद्रों को और सुदृढ़ किया जाए और समाज सेवा के कार्यों को नई दिशा दी जाए। इसके साथ ही सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब समेत अन्य गुरुद्वारों से जुड़ी सरायों के निर्माण और विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।