Punjab Govt
HomePunjabPunjab News: Golden Temple पर हमले वाले भारतीय सेना के बयान को...

Punjab News: Golden Temple पर हमले वाले भारतीय सेना के बयान को SGPC मुख्य सचिव ने बताया राजनीतिक स्टंट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया था, जिसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर कई ड्रोन और मिसाइल दागीं। हालांकि, भारत की मजबूत एयर डिफेंस प्रणाली ने पाकिस्तान की सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया। सेना के अधिकारियों ने बताया कि कैसे आकाश मिसाइल प्रणाली, L-70 एयर डिफेंस गन समेत भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब और पंजाब के शहरों को पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचाया। इसके बाद फिर से राजनीति गर्मा गई।

इस संबंध में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण ने भी अपना बयान साझा किया। कुलवंत सिंह मन्नण ने कहा कि यह कोई राजनीतिक स्टंट हो सकता है। श्री गुरु रामदास जी के दरबार पर हमला कोई सोच भी नहीं सकता, क्योंकि यहां संगत को जीवन मिलता है। हर रोज लाखों की संख्यां में संगतें यहां माथा टेककर अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट करती हैं। हम इस हमले वाले बयान पर कभी भी विश्वास नहीं करते।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -