Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarPunjab News : गुरु घर मे हुए हादसे पर SGPC ने किया...

Punjab News : गुरु घर मे हुए हादसे पर SGPC ने किया मुआवजे का ऐलान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी के लंगर हाल के हादसे मे घायल हुए मरीजों का इलाज का जिम्मा SGPC ने उठा लिया है। इस संबंध मे जानकारी देते हुए एसजीपीसी अध्यक्ष ने कहा कि इस हादसे मे कुल 10 श्रद्धालु घायल हुए थे। जिनमे से 2 महिलाओ की इलाज के दौरान मौत हो गई है। घायल हुए श्रद्धालुओ के ईलाज का सारा खर्च और मृतकों के परिवार को 2-2 लाख का मुआवजा एसजीपीसी द्वारा दिया जायेगा।

गुरुद्वारा शहीदा साहिब के संत बाबा भूरी वाले द्वारा लंगर हॉल में लैंटर डालने के लिए लोहे की शटरिंग की गई थी। जिस समय यह हादसा हुआ कई श्रद्धालु लंगर की सेवा कर रहे थे। तभी अचानक लैंटर की शटरिंग के लिए प्रयोग होने वाली प्लेटे भरभराकर गिर गई और उसकी चपेट में आने से 2 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं घटना में करीब 10 महिलाएं घायल हो गई थी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत घायलों को श्री गुरु रामदास अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका इलाज जारी है।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेकर घायलों का हाल जाना। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने अस्पताल में उमड़े कई लोगों को वहां से बाहर निकाला, ताकि घायलों का इलाज सही ढंग से हो सके। इसी के साथ हादसे के कारणों की भी जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -