Loading...
Punjab Govt
HomeMohaliPunjab News: शीतलहर से कड़ाके की ठंड, शिमला से भी ठंडे 8...

Punjab News: शीतलहर से कड़ाके की ठंड, शिमला से भी ठंडे 8 जिले

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पंजाब में शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में 24 दिसंबर तक शीतलहर का असर बना रहेगा। वहीं, पंजाब के फिरोजपुर में तापमान 1 डिग्री से कम यानी 0.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही 11 जिले ऐसे हैं जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कम पाया गया है।

जबकि बुधवार को कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम रहा। इनमें से 8 जिले शिमला से भी ठंडे रहे। फरीदकोट लगातार तीसरे दिन राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री रहा। 7 जिलों में तापमान पांच डिग्री से नीचे रहा। अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। 25 दिसंबर तक राज्य में शीतलहर चलने की संभावना है। हिमाचल से सटे जिलों में अति शीतलहर भी चल सकती है। वर्षा की संभावना नहीं है। नवंबर की तरह दिसंबर भी सूखा रह सकता है।

हिमाचल की राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रहा। शिमला में 2017 के बाद अधिकतम तापमान 21 डिग्री से अधिक रहा। श्रीनगर में ठंड में झरने जम गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चंडीगढ़ समेत पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट और रूपनगर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। यहां तापमान 5 डिग्री से नीचे या उसके करीब पहुंच सकता है। जबकि पंजाब के अन्य हिस्सों में मौसम साफ और सामान्य रहने की उम्मीद है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page