लुधियानाः शिंगार सिनेमा के पास स्थित धर्मपुरा इलाके में स्थित बड़ा हादसा हो गया। जहां गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब का चोला बदल रहे सेवादारों को बिजली का करंट लगने से झुलस गए। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक सेवादार की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब का चोला बदलने की सेवा चल रही थी। इसी दौरान सेवादार करंट लगने से झुलस गए। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।