लुधियानाः जिले में उपचुनावों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत हो गई है। उपचुनाव में हार के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता केके बाबा ने कहा कि हममें कुछ कमियां जरूर रह गई हैं, और 2027 से पहले उन कमियों को दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी को हार के कारणों पर मंथन करना चाहिए। मंथन हर लैवल पर होना चाहिए, ताकि आने वाले चुनावों में पुरानी गलतियों को सुधारा जा सके। मंथन में यह भी देखना चाहिए कि किस व्यक्ति की वजह से पार्टी को हार का सामना करना पड़ा और उस व्यक्ति को भी उस चीज का अहसास करवाना चाहिए।
आजकल वह दौर चल रहा है कि हम किसी की सुनना नहीं चाहते और बस कहना चाहते हैं, जोकि गलत है। हमें सहज रखना चाहिए और कमियों को सुधारना चाहिए। कांग्रेस की हार को लेकर पूछे सवाल में उन्होंने कहा कि हाईकमान को पहले ही देखना चाहिए था, कि कमी कहां पर आ रही है, उसको लेकर पार्टी को कुछ करना चाहिए था। कांग्रेस पार्टी एक बड़ा सागर है, कई तरह के लोग आते-जाते रहते हैं, जिससे कांग्रेस पार्टी को कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा है।
वहीं सिमरनजीत सिंह बैंस और भारत भूषण आशु के बीच चल रही बयानबाजी को लेकर भी उन्होंने कहा कि ये छोटी-छोटी बातें सामान्य हैं। यह सभी पार्टियों में चलती रहती हैं। पार्टी को छोड़कर जाने वाले और फिर वापस आने वाले नेताओं को लेकर उन्होंने कहा कि जो पार्टी में वापस आते हैं उन्हें अधिक मान सम्मान देना और जो पहले से हैं उसे कम यह बात गलत है। इस पर भी मंथन होना चाहिए।
कांग्रेस पार्टी गांधीवाधी सोच की पार्टी है और पार्टी को उन्ही के कदमों पर चलने की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी के अधिकतर लोग स्वतंत्रता सेनानी है और हम सच्च के साथ ही हमेशा चलते हैं। अंत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है, एकजुट थी और एकजुट रहेगी और 2027 में अपनी कमियों को दूर करके राहुल गांधी की अध्यक्षता में सरकार जरूर बनाएंगे।