मोहालीः पंजाब राज अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी आज सुबह 11 बजे पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ आयोग के सदस्य गुरप्रीत सिंह इट्टांवाली, रूपिंदर सिंह शीतल, गुलजार सिंह बॉबी भी मौजूद रहे। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात करने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करने के बाद उन्होंने अनुसूचित जाति आयोग के मुद्दों को लेकर बात की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में 32 प्रतिशत आबादी अनूसूचित जाति के लोगों की है। लेकिन 15 सालों के कैंडल ग्रोथ को देखा जाए तो अब तक 38 प्रतिशत अनुसूचित जाति हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनेताओं द्वारा गलत शब्दावली का उपयोग किया जा रहा है, गुरु महाराजाओं की तस्वीरों को लेकर निरादर किया जा रहा है, इन सब मुद्दों को लेकर राज्यपाल से चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि इस मामले में राज्यपाल इन मुद्दों को लेकर हल करने का आश्वासन दिया है। वहीं कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग द्वारा देश के गृह मंत्री बूटा सिंह को लेकर दिए विवादित बयान को लेकर एक बार फिर से गढ़ी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस मामले में सूटोमोटो नोटिस उनके द्वारा लिया गया। यह कार्रवाई पीड़ित परिवार की शिकायत पर की गई।