लुधियानाः आप पार्टी के सांसद संत बलबीर सींचेवाल ने बुड्ढे दरिया का आज दूसरा चरण शुरू किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक साल का समय बीत चुका है। बुड्ढा दरिया को पवित्र बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सींचेवाल ने कहा कि गांवों की ओर बुड्ढा दरिया का काम पूरा हो चुका है, अब शहर की ओर ध्यान दिया जा रहा है। बुड्ढा दरिया में चल रही मशीनों से गंदगी को इकट्ठा किया जा रहा है। दूसरा डांगा की वैन टूटने के कारण दिक्कत आ रही थी और अब कुछ डांगा को बंद कर दिया गया है।
पुल बनने के कारण उनका पानी भी दरिया में आ रहा था। तीसरा एक दो पुलिया बनने के कारण पानी की निकासी नहीं हो रही थी, जिसे ठीक करवाया जा रहा है। हैबोवाल ट्रीटमैन प्लांट का पाइप लाइन की पाइप बाहर जोड़ी हुई थी, जिसे रोका गया है। वहीं गोबर उठाया नहीं जा रहा था और वह गोबार दरिया में जा रहा था। इस कमियों को लेकर अब मीटिंग रखी गई है। इस मीटिंग के दौरान समस्याओं को हल किया जाएगा। संत सींचेवाल ने कहा कि काफी समय की समस्या है, इसे हल करने में कुछ समय लगेगा।
उन्होंने कहा कि जहां प्रशासन द्वारा दरिया में गंदगी फैलाने को रोका जा रहा है, वहीं उनके द्वारा अपनी टीमें भी तैनात की गई है। उन्होंने कहा कि लोग अभी भी अंधेरे का फायदा उठाकर गंदगी फैंकते है, ऐसे में उन पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस शहर वासियों को अकेले फायदा नहीं होगा, बल्कि मालवे के लोगों को फायदा मिलेगा। ऐसे में लोगों से गंदगी ना फैलाने की अपील की है। संत सींचेवाल ने कहा कि लोगों द्वारा दरिया के दोनों ओर से कब्जा किया हुआ है, जिसके कारण दरिया का सही पता नहीं चल पा रहा है।
उन्होंने कहाकि दरिया की निशानदेही जल्द की जाएगी। वहीं गोबर उठाने के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे है। भारी मात्रा में गोबर गिरने के कारण एक ट्रीटमेंट प्लांट रद्द हो गया है। उन्होंने लोगों द्वारा कब्जे को लेकर कहा कि कुछ नेताओं की शह पर कब्जे किए गए है, ऐसे में प्रशासन को अवैध कब्जों को लेकर तुरंत एक्शन लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों में मिलकर अवैध कब्जों को उठाने के लिए आवाज उठानी चाहिए ताकि बाढ़ आने के दौरान लोगों को आर्थिक नुकसान ना सहना पड़े।