पठानकोटः श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस पंजाब में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन को लेकर जहां संगत में भारी उत्साह है, वहीं दूसरी ओर पंजाब सरकार भी इस पल को यादगार बनाने के लिए अथक प्रयास कर रही है, जिसके लिए गुरु साहिब के जीवन और उनके बलिदान पर प्रकाश डालने के लिए हर जिले में लाइट एंड साउंड शो करवाए जा रहे है।
वहीं श्री आनंदपुर साहिब को भारत की श्वेत चादर का रूप दिया जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा एक नगर कीर्तन का आयोजन किया गया है, जो जम्मू-कश्मीर से शुरू होकर श्री आनंदपुर साहिब में समाप्त होगा। पठानकोट पहुंचने पर श्रद्धालुओं द्वारा नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया और शहर के बाजारों में इस नगर कीर्तन के स्वागत के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा करके इस नगर कीर्तन का स्वागत किया।
