लुधियानाः जिले में जोधां सरकारी स्कूल के पास पटाखा फैक्ट्री देर रात ब्लास्ट हो गया था। इस घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। वहीं इस मामले के बाद आर्मी अलर्ट मोड पर आ गई। आज सुबह आर्मी की टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया और ब्लास्ट वाले पूरे इलाके को सील कर दिया है। जिसके बाद आर्मी के एक्सपर्ट जांच में जुट गए। दूसरी ओर इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 भाइयों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने कहा कि ये दोनों किराए पर बिल्डिंग लेकर अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम कर रहे थे और 3 महीने पहले दोनों यहां आए थे।
डीएसपी ने कहा कि वाजिद और साजिद के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों यूपी के मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के रहने वाले है। घटना में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, वहीं 2 लोग घायल हुए। घायलों में 19 साल की युवती और 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। जांच में सामने आया है कि अवैध रूप से पटाखा फैक्टरी चल रही थी। वहीं मामले में इमारत मालिक से भी पूछताछ की जाएगी और जांच के बाद ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
मृतक की पहचान 18 वर्षीय मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है। कैफे के पिता जमील ने कहा कि शाम के वक्त अचानक आंधी चली। इसी दौरान आसमानी बिजली गिरी। जिससे शॉर्ट सर्किट हो गया और फिर बिजली बंद हो गई। इसी बीच फिर सिलेंडर फट गया। जिससे धमाका हुआ। उधर, सेना भी मामले को लेकर सर्च कर रही है। जांच में पता चला है कि यह बिल्डिंग पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक ने किराए पर ली है। बिल्डिंग का मालिक NRI है। फैक्ट्री मालिक ने फैक्ट्री में काम करने वालों को अंदर ही रहने के लिए जगह दी थी।