चंडीगढ़। पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन था। वहीं, नामांकन दाखिल करने के दौरान कई जिलों से हंगामा होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर सभी लोगों को शांत कराकर मामला किसी तरह से शांत कराया। इस दौरान अलग-अलग पार्टियों के लोग एक दूसरे पर आरोप लगाते नजर आये।
Punjab में अलग-अलग जिलों में नामांकन दाखिल करने के दौरान हुआ हंगामा#punjabnews #newsupdate #latestnews #encounternews pic.twitter.com/XoYEPuFu72
— Encounter India (@Encounter_India) December 4, 2025
14 दिसंबर को होगा मतदान
जिला परिषद और पंचायत चुनाव के लिए 14 दिसंबर को मतदान होगा और 17 को मतगणना होगी। आज नामांकन का आखिरी दिन था। 5 दिसंबर को सभी नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। 6 दिसंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 6 दिसंबर को ही चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।