Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: Money Transfer की दुकान पर लुटेरों का आतंक, की तोड़फोड़,...

Punjab News: Money Transfer की दुकान पर लुटेरों का आतंक, की तोड़फोड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः थाना डिवीजन नंबर-2 के अधीन आते गणेश नगर रोड पर तिवारी मनी ट्रांसफर की दुकान पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने लूट करने की कोशिश की। हालांकि दुकानदार के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी तोड़फोड़ करके मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइक पर सवार दो बदमाश दुकान में घुस आए और पिस्टल के बल पर दुकान मालिक को गल्ले से कैश निकालकर देने को कहा। इस दौरान दुकानदार के केबिन के बाहर बैठे एक व्यक्ति को बदमाशों ने रॉड दिखाकर भगा दिया। इसके बाद बदमाश लगातार दुकानदार को हथियार के बल पर धमकाते रहे।

दुकान मालिक विनय तिवारी ने बताया कि वह पिछले करीब 3 साल से यहां दुकान चला रहे हैं। जब बदमाशों ने उनसे कैश निकालने को कहा तो उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए दुकान में रखी तलवार निकाल ली और आरोपियों को भगाने की कोशिश की। तलवार देखकर घबराए बदमाशों ने दुकान के केबिन के बाहर लगे शीशे पर वार कर दिया और वहां तोड़फोड़ कर दी। करीब 3 से 5 मिनट तक बदमाश दुकान के अंदर हंगामा करते रहे।

दुकानदार के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। इलाके के लोगों के अनुसार दोनों बदमाश स्प्लेंडर बाइक पर आए थे, जबकि उनका एक साथी लिंक रोड के पास खड़ा होकर रेकी कर रहा था। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। दुकानदार ने तुरंत 112 कंट्रोल रूम पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस और चौकी जनक पुरी के इंचार्ज धर्मेंद्र मौके पर पहुंच गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -