Punjab Govt Advertisement
HomeMohaliPunjab News: लुटेरों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर लड़की को बनाया बंधक,...

Punjab News: लुटेरों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर लड़की को बनाया बंधक, नकदी-चेन लूटकर फरार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः जिले के जीरकपुर में चोरों और लूट करने वालों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। चोर दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला जीरकपुर की मन्नत एनक्लेव कॉलोनी से सामने आया है जहां, बाइक पर सवार 3 नकाबपोश एक घर में घुस गए और घर में अकेली लड़की को चाकू दिखाकर आधे घंटे तक बंधक बनाए रखा।

बदमाश करीब आधे घंटे तक घर में रखी नकदी और गहने लूटते रहे और मोहल्ले में किसी को भी कानों कान खबर नहीं हुई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में युवती ने घरवालों को बुलाकर मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंचे पीड़ित के परिवार ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी देते पीड़ित सानिया (20) ने बताया कि उनके परिवार वाले रोजाना की तरह काम से चंडीगढ़ गए थे। इस दौरान वह घर पर अकेली थी कि सुबह 9:30 बजे 3 व्यक्ति उसके घर में घुसे। उन्होंने आते ही कहा कि उन्हें आपकी मां ने भेजा है और आपके घर की नाली ठीक करनी है। जब उसे कुछ संदिग्ध लगा तो उसने कहा कि उनके घर में कोई नाली खराब नहीं है।

जब वह जाली वाला दरवाजा बंद करने की कोशिश करने लगी तो बदमाश लड़की को धक्का देकर घर में घुस गए और उसकी गर्दन पर चाकू रखकर उसे धमकाने लगे। इस दौरान 2 व्यक्तियों ने घर में से नकदी और गहने ढूंढने शुरू कर दिए। बाद में लुटेरों ने युवती को कमरे में बंद कर दिया और करीब आधे घंटे तक आराम से घर से करीब 15 हजार रुपए और सोने की चेन लेकर फरार हो गए। इस दौरान मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी आरोपी कैद हो गए। घटना के बाद पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर क्या सच्चाई है वह लोग कौन थे, क्योंकि यह भी जानकारी मिल रही है कि तीनों युवकों को उसकी मां का नाम परिवार वालों का नाम भी पता था। अब पुलिस जांच में जुट गई है कि यह सोची समझी साजिश थी या लुटेरों द्वारा की गई वारदात।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -