मोहालीः पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने कच्चे कर्मचारियों ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कर्मियों की लंबे समय से अटकी हुई तनख्वाहें ना मिलने के विरोध में आज प्रदेश के सभी बस अड्डे दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बंद रखने की घोषणा की है। यूनियन ने बताया है कि बस स्टैंड बंद रहने के दौरान कर्मचारी बड़े पैमाने पर रोष प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान यूनियन अगले कार्रवाई योजना की भी घोषणा करेगी।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
ਅੱਜ ਦੁਪਹਿਰ 12 ਤੋਂ 2 ਵਜੇ ਤੱਕ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਰੇ ਬੱਸ ਅੱਡੇ ਰਹਿਣਗੇ ਬੰਦ, ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਰੋਸ ਐਲਾਨ
याद रहे कि 15 अगस्त के अवसर पर भी पंजाब रोडवेज पनबस और पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की थी। उस समय सरकार ने भरोसा दिलाया था, जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली थी। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार के भरोसे के बावजूद उनकी तनख्वाहें जारी नहीं की गईं। इस कारण उन्हें फिर से हड़ताल और रोष का रास्ता अपनाना पड़ा है।
Read in english:
Punjab Roadways, PRTC Workers Call Two-Hour Strike Over Salary Delays