Punjab Govt
HomePunjabBathindaPunjab News: स्टेशन के नजदीक धमाका होने के बाद Red Alert जारी,...

Punjab News: स्टेशन के नजदीक धमाका होने के बाद Red Alert जारी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः पंजाब में देर रात से पाकिस्तान की ओर से लगातार हमले किए जा रहे है। वहीं शनिवार सुबह एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक धमाका हुआ है। इसके बाद सेना की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस माैके पर पहुंची और जांच शुरू की। धमाके के बाद सेना ने स्टेशन के सभी गेट बंद कर दिए। इसके बाद डीसी की तरफ से जिले में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं एयरफोर्स स्टेशन के बाहर रेड फ्लैग लगा दिया गया है। डीसी ने कहा कि सभी निवासियों से अनुरोध है कि वे अपने घरों/भवनों के अंदर रहें और आत्म सुरक्षा के उपाय करें।

बिजली नहीं काटी जाएगी, लेकिन अन्य सभी उपाय लागू रहेंगे। इससे पहले वीरवार की रात को बठिंडा में चार से अधिक धमाके हुए। गांव तुंगवाली में एक घर की खिड़कियों के शीशे एवं दरवाजे टूट गए। दूसरी तरफ गांवों में गिरे इन टुकड़ों को सेना के जवानों ने अपने कब्जे में ले लिया है। गांव तुंगवाली, बीड़ तालाब, बुर्ज महमा के अलावा शहर के नजदीक ग्रामीण क्षेत्रों के खेतों में गिरे बमनुमा चीजों के टुकड़े देखने पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि रात पौने 11 बजे के करीब जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -