अमृतसरः पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड के दो दिन बाद अमृतसर पुलिस द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री व पट्टी के विधायक लालजीत सिंह भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया गया था। पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी के बाद रंधावा परिवार ने पोस्टमार्टम के लिए सहमति जताई। इस मामले को लेकर डीसीपी रविंदर पाल ने बताया कि आज पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस पहले सीआईए स्टाफ से आरोपी का मेडिकल करवाने के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचेगी। इसके बाद आरोपियों को कोर्ट में लाया जाएगा। इसके लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त भी किए जा रहे है। वहीं इससे पहले मामले की सुनवाई पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में होगी।
क्योंकि, मृतक की मां की तरफ से एक याचिका दायर कर मृतक का पोस्टमॉर्टम पीजीआई या एम्स के डॉक्टरों के पैनल से करवाने की मांग रखी गई है, ताकि आरोपियों के खिलाफ मजबूती से कानूनी लड़ाई लड़ी जा सकें। शनिवार को सल्फास निगलने के बाद अमृतसर के अस्पताल में DM रंधावा की मौत हुई थी। तब से शव अमृतसर के EMC अस्पताल में है। थोड़ी देर में शव पोस्टमॉर्टम के लिए यहां से सिविल अस्पताल शिफ्ट किया जाएगा।
