राणा इंद्रप्रताप ने नवतेज चीमा और खैहरा पर साधे निशाने
कपूरथलाः सुलतानपुर लोधी में कांग्रेस की विशाल परिवर्तन रैली रखी गई थी। दरअसल, कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग द्वारा जुड़ेगा ब्लॉक, जीतेंगी कांग्रेस मुहिम की शुरूआत की गई है। इस मुहिम को लेकर यह विशाल रैली निकाली जा रही है। लेकिन इस रैली के दौरान जहां कपूरथला से कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह और उनका बेटा व आजाद विधायक राणा इंद्रप्रताप सिंह अपने हलके में गैर हाजिर दिखाई दिए। दरअसल, विधायक राणा इंद्रप्रताप सिंह की भी आज ही हलके में एक निजी रैली रखी गई थी, जिसका नाम ‘नई सोच-नवां पंजाब’ रखा गया है। हालांकि राणा परिवार के रैली में शामिल ना होने पर पार्टी में फूट को लेकर राजा वडिंग ने दर किनार किया है। लेकिन एक ही हलके में कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा 2 अलग- अलग मुहिम चलाई जाने को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।
हालांकि जुड़ेगा ब्लॉक, जीतेंगी कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनावों को लेकर पार्टी द्वारा सभी एकजुट हुए है। रंधावा ने कहाकि हाईकमान सारी आज इस रैली में पहुंची हुई है। हालांकि उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ गतिविधियां करने वालों को सख्त चेतावनी दी है। वहीं राजा वडिंग ने कहा कि हाईकमान को कांग्रेस नेताओं द्वारा उनके खिलाफ दी शिकायत को लेकर नकारा है। राणा गुरजीत सिंह को लेकर राजा वडिंग ने कहा कि उनका हलका कपूरथला है। ऐसे में अगर वह इस मुहिम में शामिल नहीं हुए तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह पार्टी का हिस्सा नहीं है। जुड़ेंगा पंजाब, जीतेंगी कांग्रेस को लेकर मुहिम की शुरुआत 10 से 15 ब्लॉक में शुरू की जा चुकी है। वहीं लुधियाना में उप चुनाव को लेकर कहा कि भारत भूषण आशु भारी मतों से इस चुनाव में जीत हासिल करेंगे।
दूसरी ओर विधायक राणा इंद्रप्रताप सिंह ने कहा कि राणा गुरजीत सिंह की अगुवाई में नई सोच नया पंजाब मुहिम के तहत शुरुआत की है। जिसके चलते मालवे में 3 प्रोग्राम किए जा चुके है, वहीं आज सुल्तानपुर में प्रोग्राम किया जा रहा है। इलाके में मक्की को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई थी, इसी को लेकर आज इलाके में प्रोग्राम रखा और लोगों को इस मक्की को लेकर मिलने वाली आमदन को लेकर आश्वासन दिलाया। राणा इद्रप्रताप ने कहा कि आज के दिन ही कांग्रेस भारतीय राजनीतिज्ञ नवतेज सिंह चीमा द्वारा हलके में प्रोग्राम रखा था। ऐसे में उन्होंने कहा कि आज हमने भी उसी दिन रखकर बता देना कि लोग किसके साथ है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में जो फंड लैप्स हो रहे है वह 50 करोड़ रुपए लेकर आए है। डीसी के खाते में 100 करोड़ रुपए पड़े हुए है। वहीं इन्हीं कुछ पैसों से सीवरेज और पानी की समस्या का हल किया जाना है। उसके अलावा एक स्पोर्ट्स स्टेडियम 60 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। वहीं राजा वडिंग की रैली को लेकर कहा कि उनकी रैली आप लोगों ने देख ली और अब मेरी रैली भी देख लों। सुखपाल खैहरा को लेकर कहा कि उसने खुद कभी खेती नहीं की। ऐसे में उन्हें मक्की की फसल के बारे में कुछ नहीं पता, मक्की के रेट को लेकर लोगों से पूछा जाए वह खुद ही इस बारे में बताएंगे। वहीं राणा ने कहा कि वह तो है ही आजाद है जिस दिन कांग्रेस में आना होगा तो वह आ जाएगे। नवतेज चीमा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए जब नवतेज के खिलाफ जांच शुरू होगी पार्टी उनके साथ जांच में शामिल होने के जाएगी।
