लुधियानाः पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। वहीं कई लोगों का जनजीवन अस्त वयस्त हो गया है। शहर में भी हालात कुछ ऐसे है। जगह-जगह बरसात का पानी खड़ा है। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लुधियाना के लोधी क्लब रोड के पास बने अंडरपास में कई फीट पानी भर गया। जहां से राहगीरों को वाहन को लेकर निकलना मुसीबत बन गया है।
अंडरपास में जलभराव से लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं कई गाड़ियों और ट्यूबलर की नंबर प्लेटें भी पानी में गिर गईं, जिनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। हालांकि, लोगों का कहना है कि यहां से निकलने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई लोगों की नंबर प्लेटें टूटकर गिर गईं, जिसके कारण उन्हें भारी चालान का सामना भी करना पड़ सकता है।