नाभाः पंजाब में बारिश से जहां किसानों को राहत मिली है, वहीं हादसे होने की घटनाएं भी सामने आ रही है। आज सुबह ही चंडीगढ़ के मनीमाजरा में छत गिरने की घटना सामने आई है। इस घटना में 3 बच्चे घायल हो गए थे। वहीं सेक्टर 32 में अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड सेंटर की नई इमारत की सीलिंग गिर गई थी। अब नाभा में 18 वर्षीय नौजवा की करंट लगने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बारिश के कारण भरे पानी से से यह दुर्घटना हुई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय नाम भाविश के रूप में हुई है। भाविश नाभा स्थित आईटीआई से इलेक्ट्रिशियन का डिप्लोमा कर रहा था। इस घटना के बाद युवा बेटे की मृत्यु का खबर सुनकर परिवार शोक में डूबा गया। वहीं इलाका निवासियों में भी शोक की लहर छा गई।