चंडीगढ़ : मौसम विभाग ने पंजाब में बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार आज रविवार को संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना जिलों में बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
इसके साथ ही दो दिन की बारिश के बाद कई जिलों में तापमान में मामूली गिरावट आई है। जिससे लोगों को हल्की राहत मिली है और तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। लेकिन, आज भी बारिश की संभावना है।
पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम में औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली, हालांकि तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। लेकिन अब आने वाले दिनों में इसमें धीरे-धीरे फिर से बढ़ोतरी होगी। वहीं, इस दौरान लू चलने के भी आसार हैं।