Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: Ravneet Bittu के दौरे से पहले रेलवे कर्मियों का DRM...

Punjab News: Ravneet Bittu के दौरे से पहले रेलवे कर्मियों का DRM के खिलाफ प्रदर्शन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के दौरे से पहले फिरोजपुर डिवीजन के कर्मचारियों ने डीएआएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू दमोरिया पुल का उद्घाटन करने आ रहे है। लेकिन केंद्रिय मंत्री के आने से पहले एनआरएमयू कर्मियों द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। घटना स्थल पर कर्मियों की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई।

कर्मियों के अनुसार लंबे समय से डीएआएम फिरोजपुर को शिकायतें दी जा रही हैं, लेकिन उनकी ओर से किसी भी शिकायत का समाधान नहीं किया जा रहा है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। डीएआएम ने कहा कि यूनियन का आपस में विवाद है। एक यूनियन दूसरी यूनियन के कर्मियों पर पर कार्यवाही का आरोप लगाए है। डीआर ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद जो आदेश आएंगे उसी के चलते कार्यवाही की जाएगी। दरअसल, अमृतसर मे महिला के छेड़छाड़ के मामले में यूनियन के कर्मियों द्वारा शिकायत दी गई थी।

जिसके बाद महिला का ट्रांसफर कर दिया गया था। इसी को लेकर स्टाफ के खिलाफ एक्शन लेने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। डिविजन सेकेटरी ने कहा कि जहां भी डीआर अधिकारी जाएंगा वहां पर उसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रिय मंत्री रवनीत बिट्टू के साथ उनका कोई विरोध नहीं है। लेकिन डीआरएम अधिकारी जहां भी जाएंगा, वहां पर उनका विरोध किया जाएगा। दरअसल, डीएआएम द्वारा शिकायतें देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसको लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -