फाजिल्का: जिले में पार्षद का चुनाव लड़ने वाली एक महिला के घर पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान घर मे मौजूद लोगो मे भगदड़ मच गयी। जिनमे कई महिलाये और पुरुष शामिल थे। पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि इस जगह असामजिक कार्य किये जाते है।
इस मामले मे जानकारी देते हुए सिटी थाने के एसएचओ लेखराज ने बताया राधा स्वामी कालोनी में एक घर में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था lजिसकी शिकायतें उन्हें लगातार मिल रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त घर पर रेड कर कई महिलाएं और पुरुषों को हिरासत में लिया है l
पकड़ी गई महिलाओं और पुरुषों को पुलिस की गाड़ियों मे सवार कर सिटी थाना लाया गया है l जहा उन पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है l जिस महिला के घर यह कार्रवाई हुई है वह 2021 में नगर कौंसिल के चुनाव में पार्षद का चुनाव लड़ चुकी है।