Punjab Govt Advertisement
HomePunjabAmritsarPunjab News: बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा महंगा, परिवार पर...

Punjab News: बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा महंगा, परिवार पर किया हथियारों से हमला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले के मोहकमपुर इलाके से देर रात बहन से छेड़छाड़ करने का विरोध परिवार को महंगा पड़ गया। दरअसल, विरोध करने पर हमलावारों ने परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की। बताया जा रहा है कि परिवार पर कुछ पड़ोसियों और अज्ञात लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। हमला के दौरान परिवार के सदस्य चीखते-चिल्लाते रह गए, लेकिन उनकी मदद करने के लिए कोई आगे नहीं आया।

पीड़ित बॉबी का आरोप है कि पड़ोसी उनकी बहन से आए दिन छेड़छाड़ करते थे और जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपी बदले की भावना से रात को हथियार लेकर घर पहुंच गए। जैसे ही परिवार ने घर का गेट खोला, बात करनी शुरू की तब ही हमलावरों ने उन पर आंखों में मिर्च पाउडर डालकर हमला बोल दिया। इसके बाद लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला शुरू कर दिया। इस दौरान घर की महिलाओं के साथ अभद्र भाषा और गालियां भी दी गई।

परिवार का कहना है कि इन आरोपियों के साथ उनकी पुरानी रंजिश भी चली आ रही है। कुछ महीने पहले उनके भाई पर भी हमला हुआ था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि उस केस में भी हमें आज तक इंसाफ नहीं मिला।थाना मोहकमपुरा के प्रभारी राणा सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें प्राप्त हुई हैं और मामले की जांच की जा रही है। राणा सिंह ने स्पष्ट किया कि जो भी इस घटना में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -