लुधियानाः जिले में जगराओं की 34 वर्षीय गर्भवती महिला की अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए है। हालांकि डॉक्टरों द्वारा आरोपों को निराधार बताया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए प्रदीप कौर ने कहाकि वह देवर की गर्भवती बेटी को उपचार के लिए अस्पताल में लेकर आए थे, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार जब वह अस्पताल में लेकर वह ठीक थी, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार डॉक्टर बेटी के टेस्ट करने में लगे हुए थे।
दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए मेडिकल अधिकारी अकुंश बांसल ने बताया कि जगराओं से महिला मरीज कल उनके पास अस्पताल में आई थी। महिला को उनके अस्पताल में रैफर किया गया था और मरीज की तीसरी बार डिलीवरी थी। डॉक्टर के अनुसार मरीज के पहले 2 बार ऑपरेशन से बच्चे हुए थे। इस दौरान तीसरे बच्चे की डिलीवरी के दौरान यूरन की परेशानी हो रही थी, जबकि लेबर पेन की कोई समस्या नहीं था।
मरीज की डिलीवरी को समय था और अगर मरीज की डिलीवरी होती तो वह भी ऑपरेशन से होनी थी। डॉक्टर ने बताया कि मरीज का गर्भवती महिला के अनुसार मेडिसिन दी गई, लेकिन अचानक मरीज को बीपी की समस्या आ गई। जिसके बाद 10 मिनट बाद मरीज की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद डॉक्टरों की टीम मौके पर मरीज को बचान की कोशिश की, लेकिन मरीज ने दम तोड़ दिया। डॉक्टर के अनुसार उन्होंने परिजनों को मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच के लिए बात की, लेकिन परिजन शव को अस्पताल से लेकर चले गए।