पटियाला: नाभा जेल में पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत से प्रताप सिंह बाजवा ने मुलाकात की। इस दौरान प्रताप बाजवा के साथ पूर्व विधायक हैरी मान और मदन लाल जलालपुर मौजूद रहे। दरअसल, नाभा की जेल में बंद कांग्रेस के पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत से विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने 45 मिनट तक मुलाकात की। बाजवा ने कहा कि साधू सिंह धर्मसोत जल्दी ही जेल से रिहा होंगे।
वहीं विपक्ष पर सवाल उठाते हुए बाजवा ने कहा कि किसानों की ट्रालियां चोरी हो गई हैं। किसानों को फिर से मीटिंग का न्यौता दिया जा रहा है, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री ने पहले उनके साथ गलत व्यवहार कर चुके है। दूसरी तरफ, पंजाब पुलिस को लेकर कहा कि राज्य की पुलिस में सुधार लाने की जरूरत है। बाजवा ने कहा कि पंजाब भर में किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।
