मोगाः पंजाब में आम चर्चा है कि मोगा नगर निगम पंजाब की सबसे अमीर नगर निगम है, लेकिन अगर इस नगर निगम में विकास की बात की जाए तो यहां की सड़कों का बुरा हाल हुआ पड़ा है। कई सड़कों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं और इन गड्ढों के कारण कई हादसे भी हो चुके हैं।
मोगा के चौक शेखां की सड़क के बीचों बीच काफी गहरा गड्ढा बना हुआ है जो राहगीरों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। हाल ही में एक युवक मोटरसाइकल पर आ रहा था जिसके सामने अचानक गड्ढा आ गया जिससे वह हादसाग्रस्त हो गया। इस दौरान युवक को मामूली चोट भी लगी। इलाके के दुकानदारों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मेन बाजार की नहीं पूरे शहर में की सड़कों की बात है, क्योंकि शहर की सारी सड़के तकरीबन गड्ढों से भरी पड़ी हैं जहां कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन नगर निगम इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
नगर निगम मोगा के मेयर ने बताया कि हमे मीडिया द्वारा पता चला है कि चौक शेखां की सड़क पर गड्ढा है जिसके चलते अभी अधिकारियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचकर गड्ढे भरवा रहे हैं। वहीं और किसी जगह पर भी अगर गड्ढे हैं तो वह पर भी नगर निगम द्वारा सही करवा दिए जाएंगे।