मोहालीः पंजाब में आज मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने आज 8 और 9 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। इस मौके पर किसानों को भी सतर्क रहने को कहा गया है, तेज़ हवाएं भी चलने की संभावना है। विभाग के मुताबिक 8 और 9 अक्टूबर को पंजाब-हरियाणा में कुछ जगहों पर बारिश होगी। इसी के चलते आज शाम से मौसम बदल सकता है।
वहीं आज मुक्तसर, तरनतारन, गुरदासपुर, अमृतसर, बठिंडा, फिरोजपुर, फरीदकोट, मानसा, फाजिल्का, और पठानकोट में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बिजली चमकने व तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में 10 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है और इसके बाद मौसम साफ रहेगा। वहीं आज चंडीगढ़ बारिश की कोई संभावना नहीं है।
राज्य के अधिकतम तापमान में किसी तरह कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, अब यह सामान्य के नजदीक पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान 35.6 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया है।बता दें कि दिल्ली और आसपास के इलाकों से मॉनसून की विदाई हो चुकी है। इन इलाकों में मानसून के दौरान रिकॉर्ड बारिश हुई।
