Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: घर में घुसकर पुलिस कर्मी पर किया हमला, मौत, देखें...

Punjab News: घर में घुसकर पुलिस कर्मी पर किया हमला, मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः राजा झांसी इलाके के गांव जागदेव कला में घरेलू झगड़े के दौरान हुए हमले में पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगजीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक जगजीत सिंह डीएसपी के साथ सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात था। प्राप्त जानकारी के अनुसार जगजीत सिंह कल शाम ड्यूटी से वापिस अपने गांव जागदेव कलां आया था। इस दौरान किसी घरेलू झगड़े के मामले को लेकर गांव के कुछ व्यक्तियों ने उसके घर पर हमला कर दिया। मृतक की पत्नी हरजीत कौर ने बताया कि बलराज सिंह उनके रिश्तेदार हैं। बलराज सिंह 8 से 10 व्यक्तियों को गाड़ियों में घर लेकर आए थे।

इस दौरान उन्होंने आते ही जगजीत सिंह और परिजन सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान हमलावरों ने जगजीत पर रॉड और डंडों से हमला किया। हमले के समय सिर में रॉड लगने से जगजीत सिंह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजन उसे बेहोशी की हालत में इलाज के लिए अमृतसर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

परिजन ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाने के एसएचओ हरसिमरत कौर ने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर कथित दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि जगजीत सिंह का शव पोस्टमॉर्टम के लिए अजनाला भेजा गया है, जहां सुबह उसका पोस्टमॉर्टम करके परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा। वहीं जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -