HomePunjabAmritsarPunjab News: ग्रेनेड हमले में आरोपी से पूछताछ करने गई पुलिस पर...

Punjab News: ग्रेनेड हमले में आरोपी से पूछताछ करने गई पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला, 2 घायल, 6 पर केस दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले के अजनाला से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में जिले के भिंडी सैदां सीमा पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले के सिलसिले में जमानत पर बाहर आए व्यक्ति से पूछताछ करने के लिए गई थी। बताया जा रहा हैकि पूछताछ करने गई पुलिस पार्टी पर ईंट पत्थर से हमला किया गया। इस घटना में 2 पुलिस कर्मियों के घायल होने की सूचना है। 30 मार्च को भिंडी सैदां पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड के हमले के सिलसिले में मनजीत सिंह से पूछताछ करने पुलिस उसके घर 4 अप्रैल को पहुंची थी, जहां अचानक माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।

आरोप है कि मनजीत सिंह के परिवार के सदस्यों ने पुलिस टीम पर अचानक ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस टीम को संभलने का मौका नहीं मिला। आरोप है कि हमले के दौरान हमलावरों ने न केवल पुलिस पर पथराव किया, बल्कि मौके का फायदा उठाकर मनजीत सिंह को भी छुड़ा लिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना में 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए मनजीत सिंह सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है और पुलिस का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जानकारी के अनुसार मनजीत के खिलाफ 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसे फरवरी में जमानत पर रिहा किया गया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -