लुधियानाः ट्रैफिक पुलिस लगातार हुल्लड़बाजों पर शिंकजा कस रही है। ओपन थार में कुछ युवकों को साउथ सिटी रोड पर ओपन थार गाड़ी में हुल्लड़ बाजी करना महंगा पड़ा गया। ट्रैफिक पुलिस ने थार के मालिक को पकड़कर उसका चालान कर दिया है। युवकों द्वारा हुल्लड़बाजी की वीडियो ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के सामने आई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
Punjab News: Thar पर हुल्लड़बाजी करने का वीडियो वायरल होने पर Police ने लिया एक्शन, देखें वीडियो#PunjabNews #Thar #Police #Nayanthara #AshneerGrover #Pushpa2TheRule pic.twitter.com/a7Upk6dglA
— Encounter India (@Encounter_India) November 18, 2024
वीडियो कुछ दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसमें कुछ युवक थार गाड़ी से बाहर निकल कर चलती गाड़ी में हुल्लड़बाजी कर रहे है। वीडियो के बैकग्राउंड में कुछ गाने भी जोड़े गए है। ट्रैफिक पुलिस के जोन इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रुपिंदर सिंह ने वीडियो सामने आने के बाद थार के नंबर के आधार पर उसका एड्रेस निकलवा कर युवक का डेंजरस ड्राइविंग, बिना सीट बेल्ट तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के जुर्म में चालान किया है। युवक दुर्गापुरी, हैबोवाल के नजदीक का रहने वाला है।