बठिंडाः एसएसपी अमनीत कोंडल के दिशा निर्देशों पर स्थानीय पुलिस द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालको पर नकेल कसते हुए परसरा नगर चौक पर देर रात नाकाबंदी की गई। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया जन्मआष्टमी के उत्सव को लेकर शहर में नाकाबंदी की जा रही है।
इस दौरान गाड़ी चलाने वाले चालकों की अल्कोहल मीटर से चैकिंग की गई। पुलिस ने बताया कि देर रात तक की गई नाकेबंदी दौरान किसी का अभी तक चालान नहीं काटा गया है। अगर कोई व्यक्ति शराब पीकर गाड़ी चलाता पाया गया तो उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएंगी।