जम्मू-कश्मीर में फंसे लोगों को घर तक पहुंचाएगी सरकार
चंडीगढ़ः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। वहीं 17 लोग घायल हो गए। इस हमले के बाद पंजाब में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। दूसरी ओर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाई लेवल सिक्योरिटी मीटिंग बुलाई है। सीएम भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर हमले को लेकर मीटिंग बुलाई गई है। विजिलेंस के अधिकारियों सहित हाईलेवल सिक्योरिटी टीम के साथ मीटिंग के बाद सीएम मान ने प्रेस वार्ता द्वारा इस हमले की निंदा की है। सीएम ने बताया कि इस दौरान कई बिंदुओं पर मंथन हुआ है। पंजाब पुलिस अलर्ट मोड पर है। पंजाब में लगातार हो रहे ग्रेनेड अटैक को लेकर कहाकि पंजाब को हराभरा रखना उनका फर्ज है और वह किसी को पंजाब में माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।
डीजीपी ने कहा कि कल जम्मू-कश्मीर में अटैक होने के बाद तुरंत हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था। डीजीपी ने कहा कि आज मीटिंग में अहम मुद्दों को लेकर बात की गई। पंजाब में हो रही घटनाओं को लेकर सीएम मान ने कहा कि यह इंटरनेशल आरोपी है और विदेशों में बैठकर यूपी के कुछ लोगों को चंद पैसे देकर घटनाओं को अंजाम दे रहे है। उन्होंने कहा कि अब गैंगस्टर और समग्लर एक हो गए है। वहीं पंजाब में टूरिस्ट की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिक्योरिटी सिविल और वर्दी में बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए गए है। सारे टूरिज्म स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अलावा जो पंजाब के लोग वहां पर घूमने गए थे और वहां पर फंस गए थे। उन्हें वहां से लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जम्मू कश्मीर सरकार पुलिस व प्रशासन से संपर्क में है। जो भी लोग वहां फंसे होंगे। उन्हें टूरिज्म डिपोर्टमेंट द्वारा पठानकोट के रास्ते घर पहुंचाया जाएगा।
पंजाब के डीजीपी ने बताया कि हमारी तरफ से एंटी ड्रोन सिस्टम जल्दी ही लांच किया जाएगा। क्योंकि अब सीमा पार बैठे लोगों के पास हमारे यहां आतंक फैलाने का एक ही तरीका है। वहीं, पाकिस्तान ऐसा कर प्रॉक्सी वार लड़ रहा है। सीएम ने बताया कि अब आतंकी, गैंगस्टर और तस्कर आपस में मिल चुके हैं। ड्रोन के जरिए हेरोइन के साथ हथियार व पैसा आ रहा है। लेकिन पिछले दिनों से युद्ध नशों के विरुद्ध से इस पर काफी कमी आई है। जानकारी के मुताबिक यह मीटिंग इसलिए भी अहम है, क्योंकि पंजाब की सीमा सीधे पाकिस्तान से लगने के साथ ही जम्मू-कश्मीर से भी लगती है। वहीं, पहलगाम में जहां पर आतंकी हमला हुआ है, पठानकोट से वहां की दूरी 297 किलोमीटर है। दूसरा, पठानकोट में एयरबेस स्टेशन समेत कई बड़े सैन्य संस्थान हैं।
ऐसे में पंजाब सरकार जरा भी ढील छोड़ने के मूड में नहीं है। वहीं, केंद्रीय एजेंसियों व पड़ोसी राज्यों से जो भी इनपुट पुलिस को मिल रहे हैं, उन पर पुलिस द्वारा काम किया जा रहा है। दूसरी तरफ, पिछले कुछ समय से पंजाब के सीमावर्ती जिलों के पुलिस से जुड़े स्थानों पर ग्रेनेड अटैक भी हुए हैं। हमले के बाद से पंजाब समेत सभी जगह अलर्ट है। राज्य के छह सीमावर्ती जिलों में पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। वहीं, पुलिस की तरफ से सारे संदिग्ध स्थानों पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। हालांकि, कुछ समय पहले गुरदासपुर व पठानकोट में संदिग्ध देखने पर पुलिस सर्च तक चला चुकी है।
युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम लगातार जारी रहेंगी। इसमें कोई बड़ा नेता ही क्यों ना शामिल हो उसके खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया जाएगा। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि हाल ही में फ्रांस में बैठे और ग्रीस में बैठे आतंकी के 2 मॉडयूल के साथियों को गिरफ्तार किया था। सीएम भगवंत मान ने कहा कि कठुए से फरार चल रहे आरोपी पुलिस द्वारा एनकाउंटर किया गया था। पंजाब में अमनशांति को कभी भंग नहीं होने दिया जाएगा, इसके लिए जो भी लेटेस्ट टेक्नॉलाजी लाने पड़े पंजाब में लाई जाएगी।