मोगाः कत्ल मामले की गुथी सुलझाते मोगा पुलिस ने एक आरोपी अर्शप्रीत को किया गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक पिस्टल ओर 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए है। जानकारी अनुसार 15 मई को गांव दौधर में इंदरपाल सिंह का गोली मारकर उसका कत्ल कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस जांच के बाद आरोपी अर्शप्रीत नाम को गिरफ्तार किया गया है।
हरविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि 15 मई को उसका बेटा इंदरपाल सिंह अपने दोस्त जसविंदर सिंह के साथ खेतों में गया था। खबर मिली कि इंदरपाल सिंह का किसी से झगड़ा हो गया है, वह खुद मोटरसाइकिल पर खेतों की ओर चला गया। जब वह वापस गांव लौट रहे थे तो अर्शप्रीत सिंह जो गांव के पूर्व सरपंच रशपाल सिंह का नाती है, उसने गोली मार दी। जिसकी लुधियाना में इलाज के दौरान मौत हो गई। डीएसपी अनवर अली ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अर्शप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से एक पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिए है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है।