लुधियानाः पंजाब में ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ ऑपरेशन के तहत ड्रग तस्करों की अवैध संपत्तियों के खिलाफ बुलडोजर ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं आज पुलिस ने खन्ना के पायल में ड्रग तस्कर के घर पर बुलडोजर चलाया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि टंडन मोहल्ले में मनीष टंडन उर्फ नामक तस्कर के घर पर यह कार्रवाई की गई है।पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ 7 एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज है।
आज उनकी टीम ने सिविल डिपार्टमेंट के साथ मिलकर यह कार्रवाई की गई है। जांच में सामने आया कि आरोपी कई लोगों को ड्रग सप्लाई करता था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बीते 20 दिनों में तस्करों के खिलाफ 46 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, वहीं 100 से अधिक तस्करों को काबू किया जा चुका है। इस दौरान पंचायत व लोगों की मदद से नशे में लिप्त लोगों को नशा छुड़ाओं केंद्र में भर्ती करवाया जा चुका है।
73 तस्करों को लोगों की मदद से काबू किया गया है, जिनकी पुलिस के पास पहले कोई जानकारी नहीं थी। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई नशे में लिप्त व्यक्ति नशा छोड़ना चाहता है और तस्करी छोड़ना चाहता है वह पुलिस से संपर्क करें और उन्हें लिखित में दें कि वह आगे से नशे में लिप्त नहीं होगा। जिसके बाद कारोबारियों की मदद से उक्त लोगों को नई जिंदगी जीने का मौका देते हुए उन्हें नौकरी भी दिलवाई जाए।