मोगाः जिले में अवैध रूप से चल रहे नशा छुड़ाओं केंद्र पर पुलिस ने दबिश दी। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि खोसा पांडो गांव में खेतों में गैर कानूनी ढंग से नशा छुड़ाओ केंद्र चल रहा है। जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 26 मरीजों को आजाद करवाया। जिसमें 5 मरीजों को जनेर के सरकारी नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती करवाया गया। वहीं एक मंदबुद्धि मरीज को वृद्ध आश्रम भेजा गया, जबकि 20 मरीजों को उनके परिवारों को सौंपा गया।
इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नशा छुड़ाओं केंद्र को बंद करके ताला लगा दिया। वहीं पुलिस ने नशा छुड़ाओं केंद्र के मालिक जतिंदर कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी के छापेमारी शुरू कर दी है।
डीएसपी रवींद्र सिंह ने कहा कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि अवैध रूप से चल रहे नशा छुड़ाओं केंद्र में भारी संख्या में नौजवान दाखिल है। जिसके बाद उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार देर छापेमारी की। जहां छापेमरी के दौरान उनकी टीम को केंद्र से 26 नौजवान दाखिल मिले। घटना के दौरान नशा छुड़ाओं केंद्र का मालिक जतिंदर कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी की तालाश के लिए छापेमारी की जा रही है।