14 को किया राउंडअप, 3 मामले दर्ज, 14 वाहन बरामद
पटियालाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज करीब 200 से अधिक पुलिस कर्मियों की अगुवाई में ऑपरेशन कासो चलाया गया। जिसमें 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि एसएसपी की अगुवाई में 6 स्थानों पर ऑपरेशन कासो चलाया गया। जिसमें भीमगढ़ ढेहा बस्ती में भी एक विशेष अभियान चलाया गया।
इस दौरान सर्कल सिटी-1 में 200 कर्मचारियों की मौजूदगी में इलाके में सर्च चलाई गई। जिसमें 14 मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया। इस दौरान 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 3 मामले दर्ज किए गए। वहीं अनजान इलाकों में घूम रहे 14 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। डीसएसपी ने कहाकि ऑपरेशन कासो के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में उन्हें जनता का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।