Punjab Govt
HomePunjabBathindaPunjab News: कैफे में पुलिस की Raid, 8 हुक्के बरामद, 13 पर...

Punjab News: कैफे में पुलिस की Raid, 8 हुक्के बरामद, 13 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कैफे में लड़कियों से करवाया जाता था गलत काम

बठिंडाः जिले की भुच्चों मंडी में आदेश यूनिवर्सिटी के पास कैफे में पुलिस ने रेड की। इस दौरान पुलिस ने कैफे में रेड करके भारी मात्रा में हुक्का बरामद किया। वहीं पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सरबजीत सिंह सिटी ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कैफे की आड़ में वहां पर लड़कियों से गलत काम करवाया जाता है।

जिसके बाद उनकी टीम ने कैफे में रेड की। जहां कैफे से 8 हुक्के बरामद किए गए। पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के दौरान कैफे के अंदर 4 लड़कियां मौजूद थी। डीएसपी ने कहाकि इस दौरान पहले भी कई जगहों पर रेड करके कार्रवाई की गई है। कई बार लोग बीयर बार का लाइसेंस ले लेते है और उसकी आड़ में हुक्का बार का काम शुरू कर देते है।

ऐसे में थाना कैंट के अधीन आते इलाके में कैफे पर रेड करके 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि 2 के खिलाफ कार्रवाई जारी है। डीएसपी ने कहा कि कुछ देर पहले भी कैफे के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। लेकिन अब कैफे के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश करके उनका रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -